फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना-खतौली पर टिकी नजर, सबसे ज्यादा वनरेबिल-क्रिटिकल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में विरोध और हंगामे को देखते हुए कुछ मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त तौर पर पुलिस बल की तैनाती की है। विशेष तौर पर पुलिस अधिकारियों की नजर बुढ़ाना और खतौली विधानसभा क्षेत्र पर टिकी है। सिसौली में पुलिस बल की संख्या डेढ़ गुणा कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों में देखने में आया है कि भाजपा प्रत्याशियों का जिले के गांवों में भ्रमण के दौरान जमकर विरोध जताया गया। सबसे पहले पुरकाजी क्षेत्र में लोगों ने हंगामा काटा। इसके बाद तो जैसे विरोध की बयार ही आ गई। खतौली क्षेत्र, मीरापुर, सिखेड़ा, जानसठ में एक के बाद एक विरोध के मामले सामने आने लगे। कई स्थानों पर प्रत्याशी का व्यक्तिगत तौर पर विरोध हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा मामला बुढ़ाना क्षेत्र में हुए विरोध का गर्माया है। वहां पर रालोद कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के विरुद्घ मुखर हो रहे हैं।
बुधवार में सिसौली क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पहुंचने से पहले ही रास्ते अवरुद्ध कर दिए गए थे। सूत्र बताते हैं कि विरोध के चलते कहीं पर हंगामा न हो जाए। इसी के चलते थानों की पुलिस के साथ खुफिया तंत्र को सतर्क किया गया है। यहीं कारण है कि अधिकारियों ने सुरक्षा को और मजबूत किया है। सिसौली में तो पुलिस बल की संख्या डेढ़ गुणा कर दी है। सभी स्थानों पर शरारतियों के खिलाफ पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना-खतौली संवेदनशील
विधानसभा बुढ़ाना के कुल 174 मतदान केंद्र व मतदेय स्थल 407 में दस मतदान केंद्र व सोलह मतदेय स्थल वनरेबिल व 74 मतदान केंद्र व 93 मतदेय स्थल क्रिटिकल केंद्र बनाए है। विधानसभा खतौली के कुल 171 मतदान केंद्र व मतदेय स्थल 369 में 21 मतदान केंद्र, 21 मतदेय स्थल वनरेबिल व 87 मतदान केंद्र व 100 मतदेय स्थल क्रिटिकल केंद्र बनाए गए है। वनरेबिल व क्रिटिकल केंद्रों की यह संख्या जनपद क्षेत्र में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें