फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों में छूट की समयावधि बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन ने बिजली बिलों में छूट का समय बढ़ाने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने विद्युत निगम से मांग की है कि 30 जून तक का बिजली बिलों में छूट का निर्धारित समय कम है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को मीरापुर दलपत में किसानों की बैठक हुई।। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की खेती की सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था रात के समय भी होनी चाहिए। दिन के समय लगातार बिजली नहीं आती है। जिसकी वजह से किसानों की फसल सूख रही है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि यदि विद्युत निगम ने किसानों का उत्पीड़न जारी रखा तो आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में कृष्णपाल, रविंद्र तोमर, सुधीर, हरेंद्र तोमर, रवि, अमन सिंह, दिनेश चौधरी, जयचंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें