फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति पिछड़ा वर्ग का शोषण सहन नहीं होगा : मोहन प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
अति पिछड़ा वर्ग का शोषण सहन नहीं होगा : मोहन प्रजापति
विज्ञापन

खतौली। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से खतौली विधानसभा क्षेत्र प्रवास यात्रा के 9वें दिन प्रवास पर निकले मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति का गांव मोचड़ी रसूलपुर, खानपुर, गदनपुरा, पमनावली कैलावड़ा आदि गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव गदनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रेमचंद प्रधान व युवा जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष अंतिम पाल व सुमित प्रजापति का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अति पिछड़ा वर्ग की ओर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि अति पिछड़ा वर्ग ने ही भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया। इस सरकार में अति पिछड़ों दलितों पर अत्याचार व शोषण बढ़ रहा है, जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मोर्चा अति पिछड़ों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है और समाज एकजुट होकर मोर्चा को मजबूत करने का काम करेगा। साथ ही एकजुट रहकर जिला पंचायत व अन्य चुनाव में अपने लोगों को मजबूत कर राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह और संचालन सुमित प्रजापति ने किया। इस दौरान अंकित प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राकेश कश्यप, जिला महासचिव विपिन सैनी, खतौली ब्लाक अध्यक्ष सुमित प्रजापति, ब्लाक उपाध्यक्ष जोनी प्रजापति, राकेश कशयप, उमेश प्रजापति, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें