मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की समन्वयक भारती तिवारी ने बताया कि छात्र तीन विषयों में आवेदन कर सकेंगे। इनमें दो मुख्य विषय और एक भाषा का होगा। छात्र अंकों के इंप्रूवमेंट के लिए निर्धारित तिथि पर आवेदन करेंगे। विद्यालयों को समय सीमा के अंदर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि अभी दूसरी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह मई माह में प्रस्तातिव है। इसमे भाग लेने के लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। इसके लिए 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक समय बोर्ड की ओर से निर्धारित किया है। संवाद