फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कार्यालय पर ताला जड़ा

विज्ञापन
बुढ़ाना में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरने पर कार्यकर्ताओं के बीच बैठे अधिशासी अभियंता अजय कु - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता कार्यालय पर ताला जड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विद्युत निगम की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। सभी कार्यकर्ता कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता को दो घंटे अपने बीच बैठाकर समस्या के समाधान की मांग की।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लाक अध्यक्ष संजीव पंवार कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि विभाग ग्रामीणों व किसानों का शोषण कर रहा है। बिजली का बिल कम करने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। विभाग द्वारा बिजली के बिल गलत भेजे जा रहे हैं। उन्हें ठीक करने के नाम पर भी अवैध वसूली की जाती है। देहातों में बिजली की लाइन जर्जर हालत में है। तार टूटकर गिरने से मकान व खेतों में आग लग जाती है। आरोप है कि विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नही होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि चंधेड़ी गांव का बिजलीघर काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। शिकायत करने के बाद भी बिजली घर चालू नहीं हुआ। किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसी दौरान कार्यालय पहुंचे एक्सईएन को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। समस्या के समाधान की मांग की। कुछ समस्याओं का कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर निस्तारण किया। चंधेड़ी गांव का बिजलीघर उन्होंने जल्द चालू करवाने का आश्वासन दिया। एक्सईएन के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों में अनुज बालियान, संजीव पंवार, विकास त्यागी, रणवीर सिंह, धीर सिंह, प्रवीण, विदुर मोहन त्यागी, संजय, नवाब व बिजेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें