फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के घर में अचानक आबकारी टीम की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर शराब माफिया के घर पर दबिश दी। इस दौरान दो संदिग्ध युवक मकान की छत से कूदकर फरार हो गए, जबकि मकान में शराब माफिया भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को पिछले कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि मोहल्ला देवीदास में शराब माफिया गौरा के यहां अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले के साथ की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार व मनोहार ने टीम के साथ खतौली कोतवाली की पुलिस को साथ लिया और मोहल्ला देवीदास में शराब माफिया के मकान पर दबिश दी लेकिन मकान में शराब माफिया गौरा नहीं मिल सका। इस दौरान मकान की छत से कूदकर दो संदिग्ध युवक फरार हो गए। पुलिस टीम ने बाइकों पर सवार दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन वे युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। आबकारी टीम को शराब माफिया के मकान में शराब भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें