फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आबकारी उप निरीक्षक ने फांसी लगाकर जान दी, खाईखेड़ी चीनी मिल में थे तैनात, पंखे से लटका मिला शव

Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :::::: मृतक आबकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थानाक्षेत्र में उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात आबकारी उप निरीक्षक ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आगरा के थाना जगदीशपुरा के आवास विकास निवासी आबकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार (56) की तैनाती जुलाई माह में उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में हुई थी।

दीपावली पर वह अपने घर गए थे और बुधवार को ही लौटे थे। मिल कर्मचारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में खाना खाकर वे अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। दिन निकलने पर नाश्ता देने के लिए मिलकर्मी ने उनका दरवाजा खटखटाया। मगर, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद मिल के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा : घरों में की सफाई, लौकी की सब्जी खाई, नहाय-खाय का विधान किया पूरा, आज होगा खरना
विज्ञापन


कुछ ही देर में मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और आबकारी डिप्टी कमिश्नर एसके राय मौके पर पहुंचे और मिल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


देर रात तक किससे बात करते रहे अशोक
मृतक अशोक कुमार देर रात तक मोबाइल पर एक्टिव रहे। वह फोन पर किसके साथ बात कर रहे थे, इसकी जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि मृतक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। जांच की जा रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें