1256 भांग के कट्टों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
भांग ट्रक में भरकर कानपुर ले जाने की तैयारी में थे, जेल भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रास्तम गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में भांग जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बिना परमिट के ट्रक में भांग लादकर उसे कानपुर ले जाने की तैयारी में थे।
सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर क्षेत्र के गांव रास्तम में स्थित एक अहाते में छापा मारा। वहां से पुलिस ने रियाजुल हसन निवासी लंढोरा (हरिद्वार), अश्वनी कुमार शर्मा उर्फ कपिल शर्र्मा निवासी बास्तम और ताहिर निवासी कलियर शरीफ हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस को 408 कट्टों में पिसी भांग, 848 कट्टे बिना पिसी भांग, एक ट्रक और भांग पीसने की मशीन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद भांग को वह ट्रक में लादकर कानपुर ले जाने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी तीनों आरोपियों को जेल भेज।