फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा भारत का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी क्षेत्र में गंग नहर में गिरी ब्रेजा कार के चालक भारत का एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। युवक के परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस से पल पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार की देर रात्रि हरियाणा के पलवल निवासी चार दोस्तों की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पुरकाजी गंग नहर में गिर गई थी, जिसमें सवार दो युवक मोहित, अनुज किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए थे। सवेरे पुलिस द्वारा गंग नहर से निकलवाई गई कार से एक युवक अनिल का शव बरामद हुआ था। कार चला रहे भारत का काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा था। पीएसी के गोताखोर रोजाना तलाश कर रहे हैं, मगर घटना को सात दिन गुजर जाने के बावजूद भारत का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि गोताखोरों की टीम लगी हुई है। इसके अलावा पुलिस भी गंग नहर में नजर रखकर युवक की तलाश में कर रही है। बुधवार को चालक भारत के बहनोई दीपक हवलदार थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से भारत का जल्द सुराग लगाने की गुहार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें