मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा में मुस्लिमों बाहुल बूथों का जहां अच्छा मतदान रहा, वहीं जाट और गुर्जर गांवों में मत-प्रतिशत अच्छा रहा। सीट पर मुकाबला रोचक है। बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोटों पर सबकी निगाह है।
मीरापुर विधानसभा सीट के बूथों के आंकड़े कई संकेत देते दिखाई दे रहे हैं। मीरापुर के 17 बूथ ऐसे हैं जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इन बूथों में अधिकतम जाट और गुर्जर समाज के हैं। इस विधानसभा में जिस तरह जमकर मतदान हुआ है, इससे यहां हार-जीत का अंतर निर्णायक हो सकता है। रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान और भाजपा के प्रशांत गुर्जर के बीच मुकाबला है। मुस्लिम का मत प्रतिशत भी यहां अच्छा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में केवल नौ बूथ ऐसे हैं, जिन पर 55 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। यहां बड़ी बात यह रही कि किसी भी बूथ पर 50 प्रतिशत से कम मतदान नहीं हुआ है।
80 प्रतिशत से अधिक वाले बूथ
बूथ, गांव मत प्रतिशत
15, कसौली: 82.72 प्रतिशत
17, बाकरनगर: 83.85 प्रतिशत
18, बाकरनगर: 80.10 प्रतिशत
53, मजलिसपुर: 84.91 प्रतिशत
55, मजलिसपुर: 83.63 प्रतिशत
57, महाराजनगर: 87.48 प्रतिशत
61, भोकरहेडी: 83.68 प्रतिशत
64, भोकरहेडी: 83.58 प्रतिशत
105, विलायनगर: 81.76 प्रतिशत
108, कम्पोजिट: 81.93 प्रतिशत
125, दरियाबाद: 81.88 प्रतिशत
181, कवाल: 81.22 प्रतिशत
182, कवाल: 80.06 प्रतिशत
247, निजामपुर: 84.15 प्रतिशत
318, महमूदपुर: 84.53 प्रतिशत
324, लालपुर: 80.61 प्रतिशत
325, जलालपुर: 85.84 प्रतिशत
55 प्रतिशत से कम वाले बूथ
बूथ, गांव मत प्रतिशत
3, नन्हेडा: 52.35 प्रतिशत
78, शुक्रतालबांगर:54.49 प्रतिशत
79, शुक्रतालबांगर:53.78 प्रतिशत
151, तिस्सा: 52.83 प्रतिशत
188, कवाल: 54.10 प्रतिशत
207, ककरौली: 52.65 प्रतिशत
215, ककरौली: 54.58 प्रतिशत
229, संभलहेडा: 54.91 प्रतिशत
280, मीरापुर: 50.59 प्रतिशत
2017 में सबसे कम अंतर से जीत
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अवतार भड़ाना और सपा के लियाकत अली के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। यहां भाजपा 193 वोटों से जीती थी। बूथों के वोट सामने आने के बाद यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि मुकाबला इस बार भी रोचक होगा।