फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने पालिका को पहुंचाई एक करोड़ की हानि

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ पर पालिका को एक करोड़ की हानि पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईएएस अधिकारी द्वारा तैयार की गई शिकमी दुकानदारों की एक करोड़ टैक्स की दस फाइल ईओ हेमराज ने निरस्त कर दीं। चेयरपर्सन ने ईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है।
ईओ को जारी नोटिस में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शिकमी दुकानदारों के टैक्स के लंबे प्रकरणों के निस्तारण के लिए ईओ का कार्यभार देखने वाली आईएएस अधिकारी अमृृतपाल कौर ने दस फाइल तैयार की थीं। इन फाइलों से पालिका के खाते में एक करोड़ रुपये जमा होते। ईओ हेमराज ने चेयरपर्सन से फाइलों के निस्तारण करने और टैक्स जमा कराने के लिए लिखित में अनुमति ली और बाद सभी फाइलों को बिना चेयरपर्सन की अनुमति के निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गोलमाल का आरोप भी लगाया जा रहा है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। ईओ को जारी नोटिस में तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि इस प्रकरण से ईओ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें