पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरनगर। कोरोना की वैश्विक महामारी ने सिखा दिया कि पर्यावरण संरक्षण की कितनी बड़ी जिम्मेदारी धरती पर मौजूद इंसानों की है। लॉकडाउन से पहले पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने पर ज्यादा ध्यान नहीं था, मगर अब विद्यार्थियों में खास जागरूकता देखी गई है। छात्र हर्षवर्धन ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया है।
शहर के संतोष विहार निवासी और ललित कला अकादमी दिल्ली में फाइन आर्ट में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हर्षवर्धन ने रंगों से प्रकृति के सौंदर्य में छिपे जीवन की अनुभूति कराई हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं बेहद गंभीर है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा है। उन्होंने पेंटिंग बनाई, जिसमें जीवन के लिए प्रकृति के महत्व का बोध कराया। वो कहते है कि युवा एक पर्यावरण संरक्षण योद्धा बने। प्रदूषण मुक्त धरती के लिए मिलकर काम करें। एसडी पब्लिक स्कूल कला विभाग हैड कविता गुप्ता कहती है कि हर्षवर्धन की पेंटिंग बताती है, धरती को बचाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकता।
छात्र हर्षवर्धन की बनाई पेंटिंग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पर्यावरण संरक्षण पर छात्र राघव अपनी पेंटिंग के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रा कोमल अपनी पेंटिंग के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते छात्र हर्षवर्धन की बनाई पेंटिंग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रा खुशी अपनी पेंटिंग के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR