फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने एसडीओ विद्युत को बिजली संबंधी समस्या बताई

विज्ञापन
देवबंद में आईआईए की बैठक में एमएसएमई में रजिस्ट्रर्ड फर्मो के प्रोपराइटरों को सम्मानित करते उद् - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
एमएसएमई से जुड़कर सुविधाओं का लाभ उठाएं उद्यमी : सिंघल
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों ने एसडीओ विद्युत को लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराते हुए बिजली बिलों की हार्ड कापी मुहैया करवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में आईआईए की बैठक में मुख्य अतिथि एसडीओ अनिल चौरसिया ने कहा कि इंडस्ट्रियल इस्टेट में बिजली संबंधित किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उद्योग धंधों की बिजली में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। आईआईए के राष्ट्रीय सदस्य दीपकराज सिंघल ने उद्यमियों से माइक्रो स्मॉल मीडियम इंडस्ट्रीज (एमएसएमई) के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ ही जागरूक होने का आह्वान किया। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन जर्रार बेग ने कहा कि एमएसएमई स्माल मीडियम उद्योग के लिए लाभदायक है। बैंक में भी एमएसएमई रजिस्ट्रर्ड फर्म को लोन लिमिट तुरंत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन विजेश कंसल ने कहा कि उद्यमियों को एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए। इस दौरान एमएसएमई में रजिस्ट्रर्ड फर्मों के प्रोपराइटर विजय गिरधर व आदेश चौधरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, कुणाल गिरधर, शिवम सिंघल, अंकुर गर्ग, अय्यूब अंसारी, राजीव भाटिया, बाबू, अमित गुप्ता, पुनीत बंसल, जमील अहमद व वंश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें