मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम उमेश मिश्रा के सामने उद्यमियों ने समस्याएं रखी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर एस्टीमेट जमा कराने के एक माह बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। उद्यमियों को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं देने का आरोप भी ऊर्जा निगम पर लगाया गया।
फेडरेशन भवन में फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने उद्यमियों की ओर से समस्याएं उठाई। उन्होंने कहा कि बार-बार के ब्रेकडाउन के चलते उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की बैठक से पूर्व उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी कर लें। संचालन फेडरेशन सह सचिव आशीष गर्ग ने किया। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने परिचय कराया। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल, पूर्व कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, केएल अग्रवाल, जग रोशन गोयल, लघु उद्योग भारती से राजेश जैन और जगमोहन गोयल, रवि नंदन, सोमप्रकाश आदि शामिल रहे।