फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इन्वेस्टर मीट में जिले के उद्यमियों ने किया 1385 करोड़ का करार

Thu, 22 Feb 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लखनऊ यूपी इंवेस्टर समीट में प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी के साथ करार करते नमस्ते इंडिया के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहा उद्योग में मंदी और 2013 के दंगे की मार झेल चुके जिले के दिन अब संवरने वाले हैं। प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीति से यहां पर्यटन और उद्योग की अब अलग ही तस्वीर होगी। यूपी इन्वेस्टर मीट में 16 उद्यमियों ने 1325 करोड़ के निवेश का करार किया है। वहीं, पर्यटन में 60 करोड़ का करार हुआ है। फैक्ट्रियों के बंद होने से बेरोजगार हुए हजारों लोगों को एक बार फिर रोजगार की उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन


बिजली के दाम उत्तराखंड से अधिक होने के कारण जिले के उद्योगों की कमर टूट गई थी। 2013 में हुए दंगे के बाद से अब तक जिले में 66 फर्नस इकाईयां बंद हो चुकी हैं। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर यहां के उद्योगों को भी जीवन दान देगा। यूपी इन्वेस्टर समिट में जिले के 16 उद्यमियों ने 1325 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव रखे हैं।

इन उद्योगों से लगभग तीन हजार लोगों को रोजगार का दावा किया गया है, जो करार हुए हैं उसमें बिंदल पेपर मिल टिश्यू पेपर के लिए यूनिट लगाएगा। क्राफ्ट पेपर, आर्गेनिक प्लांट, पावर टूल्स, स्टील्स, कोटिंग, पेपर, केमिकल, कृषि यंत्र, फूड प्रोसेस, बायोकोल, बायर, बाटलिंग, साइडवाक, टाइल्स उत्पादन के लिए फैक्ट्री लगेंगी। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि समिट में इन प्रस्तावों पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


इसी के साथ ही जिले में पर्यटन के क्षेत्र में 60 करोड़ का निवेश होगा। इन्वेस्टर समिट के दूसरे दिन पर्यटन के क्षेत्र में जिले में दो कंपनियों ने 60 करोड़ के करार किए। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी की मौजूदगी में अभिनव एग्जॉटिक रिसॉर्टस प्राइवेट लिमिटेड और नमस्ते एयरपोर्ट सर्विसेज के डिजिटल हेड विवेक कुमार एवं मार्केटिंग हेड मनिंदर सिंह ने करार किया।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर के निकट अभिनव आर्गेनिक रिसोर्स और ग्रामीण पर्यटन इकाई स्थापित करेगी। इस पर 35 करोड़ का करार हुआ है। तीन वर्ष में परियोजना तैयार हो जाएगी। नमस्ते थीम विलेज पर 25 करोड़ की लागत से होटल बना रहा है। होटल में 40 कमरे ग्रामीण हवेली की थीम पर होंगे। प्रदेश सरकार के प्रयास से जिले में विकास को पंख लगेंगे, उद्यमियों को यही उम्मीद है। 

शुक्रताल को नहीं किया फोकस 
मुजफ्फरनगर। पर्यटन के रूप में शुक्रताल को विकसित करने की सरकार की अभी भी कोई योजना दिखाई नहीं दे रही है। इन्वेस्टर समिट में शुक्रताल और हस्तिानापुर अभ्यारण्य पर फोकस नहीं किया गया है। 

बोले उद्यमी, बहुरेंगे उद्योगों के दिन 
मुजफ्फरनगर। इन्वेस्टर समिट को जिले के उद्यमी उद्योगों के विकास के लिए एक अच्छी पहल मान रहे हैं। सरकार ने उद्योगों के महत्व हो समझा है। प्रदेश में उद्योगों का माहौल बनेगा और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। 

स्थानीय उद्यमी को  दें मौका: भीमसेन 
जिले के प्रमुख उद्यमी भीमसेन कंसल का कहना है कि प्रदेश सरकार मंडी समितियों की खाली जमीन में भंडारगृह आदि के लिए अडानी को जमीन दे रही है। यदि स्थानीय उद्यमियों को यह अवसर दिया जाए तो और बेहतर होगा। पश्चिमी यूपी में उद्योगों पर विशेष ध्यान देना होगा। 

भ्रष्टाचार मुक्त हुई  पेपर मिलें: जैन 
उद्यमी राजेश जैन का कहना है कि सरकार की व्यवस्था ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। पेपर मिलें भ्रष्टाचार मुक्त हो गई हैं। इन्वेस्टर समिट की पहल से जिले में भी उद्योगों के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण अब उद्यमी देश में कही से भी कच्चा माल मंगा सकता है। 

बनेगा उद्योगों का  माहौल: राजकुमार 
उद्यमी राजकुमार जैन का कहना है कि जिले की उद्योगों को लेकर अपनी एक अलग पहचान रही है। कुछ साल उद्योगों के लिए यहां संकीर्णता भरे रहे हैं। प्रदेश सरकार के प्रयास से एक बार फिर माहौल बनेगा। सरकार ने यहां अपराधों पर काफी हद तक काबू पा लिया है, इससे उद्यमियों का पलायन रुकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें