फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में महका जिले का गुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में लगा गुड़ का स्टाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
लखनऊ में शुरू हुए देश के दिग्गज उद्योगपतियों और निवेशकों के दो दिवसीय समागम यूपी इन्वेस्टर्स समिट में मुजफ्फरनगर के गुड़ की महक भी फैल रही है। योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट, योजना के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यहां के गुड़ का भी स्टाल लगा है। यहां पर गुड़ की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ में निवेश-रोजगार का महाकुंभ शुरू हुआ। सूबे की योगी सरकार ने 24 जनवरी को एक जिला-एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) योजना की घोषणा की थी, जिसमें जिलों के संबंधित उत्पाद को बढ़ावा दिया गया, ताकि जिलों के उत्पाद के कारोबार का नई ताकत और पहचान मिल सके। इस योजना में मुजफ्फरनगर जिले से गुड़ उत्पाद का चयन हुआ है। शासन ने सभी जिलों से उनके उत्पादों के यूपी इन्वेस्टर्स समिट में स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए थे। मुजफ्फरनगर का गुड़ भी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बनाए गए अवध शिल्पग्राम में अपनी महक बिखेर रहा है। दि गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल की ओर से यह स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर सामान्य गुड़, शक्कर के अलावा बादाम, काजू युक्त गुड़ को भी विशेष पैकिंग में प्रस्तुत किया गया है। गुड़ कारोबारी अरुण खंडेलवाल, श्यामलाल सैनी, संजय मिश्रा का कहना है कि योगी सरकार की ब्रांड यूपी योजना से जिले के गुड़ कारोबार को नई ताकत मिल सकती है। एक जिला-एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत गुड़ को बाजार में बेहतर उत्पाद के रूप में बिक्री करने की मंशा है। गुड़ की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार की योजना से गुड़ कारोबार में नई उम्मीदें जगी है। आढ़तियों के साथ ग्रामीणों को भी ज्यादा रोजगार मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। जिले में गुड़ उत्पाद लघु उद्योग बन सकता है। गुड़ और शक्कर का उत्पादन परंपरागत व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें