फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी प्रणव स्वरूप की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख उद्यमी आलोक स्वरूप के युवा पुत्र प्रणव स्वरूप की सुबह साढे़ दस बजे हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब रेलवे स्टेशन के सामने वह अपनी ध्वस्त की जा रही बिल्डिंग को देखने पहुंचे थे। अचानक बीम गिरा जो उनके सिर में लगा और उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

शहर के भोपा रोड निवासी आलोक स्वरूप के पुत्र प्रणव स्वरूप के साथ शुक्रवार को सुबह साढे़ दस बजे के लगभग बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के सामने कमल सिनेमा के परिसर में पीछे की तरफ एक पुराने निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा था। इस कार्य को देखने के लिए प्रणव मौके पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह टूटी हुई बिल्डिंग देख रहे थे, अचानक एक ईंट का टुकड़ा पैर के नीचे आने पर उनका पैर फिसल गया और उन्होंने बिल्डिंग में सहारे के लिए लगाई गई बल्ली हाथ से पकड़ ली। जो ऊपर के बीम के नीचे से निकल गई और लोहे का बीम उनके ऊपर आकर गिरा। हादसे में वह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार और उद्योग जगत में शोक छा गया। प्रणव का शाम पांच बजे नई मंडी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शहर के उद्यमी, राजनीतिक दलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
शोक में मॉल रहा बंद
प्रणव स्वरूप के निधन के कारण ग्रांड प्लाजा मॉल शुक्रवार को बंद रहा। प्रणव की मौत की खबर मिलते ही मॉल बंद होना शुरू हो गया और कुछ देर में पूरा मॉल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें