फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंडाला, लेपन आर्ट तकनीक की पेंटिंग के प्रति दिखा उत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी स्थित कलांगन आर्ट गैलरी में चल रही प्रदर्शनी में मंडाला और लेपन आर्ट पेंटिंग की तकनीक को समझने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। प्रदर्शनी का समापन 21 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन

कलांगन के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि विभिन्न राज्यों से चित्रकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी में लगी है। नामचीन कलाकारों में शामिल डॉ. रीता मोहन के द्वारा चित्रित राम दरबार सभी की पसंद बना हुआ है। कलाकार राशि और वैशाली के आध्यात्मिक विषयों से जुड़े सुंदर चित्र हैं। इसके साथ ही नवोदित कलाकारों ने रविंद्र नाथ टैगोर एवं महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस आदि के चित्र प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। शिक्षिका डॉ. रितु चावला की मंडाला एवं लेपन आर्ट तकनीक में बने चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में संयोजक डॉ. अनिल सैनी, अनमोल सोनी, आकाश तोमर, मानसी नामदेव, सनी कुमार, कुलदीप, पारस, हर्षित, हंसराज एवं आशीष आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें