फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान के भाई के घर में घुसकर फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
इलाहाबास के झगड़े में घायल
विज्ञापन
गांव इलाहाबास का मामला, चुनाव की रंजिश में हमला करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव इलाहाबास में चुनाव की रंजिश में बुधवार की शाम पूर्व प्रधान के पारिवारिक भाई के घर में घुसकर कुछ लोगों ने फायरिंग की। गोली लगने पर एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को भोपा अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
गांव इलाहाबास में पूर्व प्रधान महक पाल गुर्जर के एक परिजन फूल सिंह की मौत हो गई थी। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के बाद घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान छत के रास्ते से पूर्व प्रधान के पारिवारिक भाई सतपाल के घर में एक युवक अपने कई साथियों के साथ घुस आया। आरोपियों देखकर महिला सुदेश पत्नी सतपाल ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपियों लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सुदेश के पेट में लग गई। पास में ही मौजूद पूर्व प्रधान महक पाल के भाई विक्रम का बेटा विकास मौके पर पहुंचा। वह भी कंधे में गोली लगने पर घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर छत के रास्ते से जंगल में फरार हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को भोपा सरकारी अस्पताल में लाया गया। पूर्व प्रधान महकपाल ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ फायरिंग कर गोली मारने की तहरीर दी गई है। हमला चुनावी रंजिश के कारण किया गया है। थाना प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि दो लोगों को गोली लगी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर।



शहर कोतवाली के गांव सादपुर निवासी 38 वर्षीय अर्जुन ने गांव के बाहर खेत में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रोहाना कला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी की लगभग ढाई साल पहले मौत हो गई थी। तभी से वह तनाव में चल रहा था। वह पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था।

इलाहाबास के झगड़े में घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें