फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने फांसी लगाई

Sun, 19 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंजीनियर के आत्महत्या पर परिजनों से जानकारी लेती नई मंडी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कमरे में पंखे से लटक कर एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो शव पंखे पर लटका हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पक्ष द्वारा कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर देने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक ने सुसाइड नोट में खुद को डिप्रेशन में  जाने की बात लिखी है।             
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली के द्वारिकापुरी निवासी अमरीश कुमार का बेटा तनु कुश (30) साफ्टवेयर इंजीनियर था। बंगलूरु में नौकरी छोड़कर काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। परिजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन पिछले काफी दिनों से मृतक अपने कमरे में अकेला ही रहता था। शुक्रवार रात किसी समय प्लास्टिक  की रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर तनु कुश ने जान दे दी। शनिवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन ने कमरे में झांका तो देखा कि शव पंखे से लटका हुआ था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस जाली के दरवाजे को ताड़कर शव को नीचे उतारा। मृतक ने कमरे में सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा रखा था, जिसमें उसने डिप्रेशन का शिकार होने के चलते आत्महत्या करने की बात को लिखा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें