फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर

विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से रणजीत के घर के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ग्रामीणों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला बुजुर्ग में एक पॉल्ट्री फॉर्म पर बदमाशों और ग्रामीणों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गुलबहार निवासी बाकरनगर मारा गया। पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने गुलबहार को दबोच लिया था, उसे छुड़ाने के लिए साथी बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने हत्या का आरोप लगा थाने पर हंगामा कर रहे बदमाश के परिजनों को लाठियां फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में सिख परिवार का डेरा है और कुछ दूरी पर पॉल्ट्री फॉर्म है। फॉर्म को आदर्श कॉलोनी निवासी सोनू चलाता है और देखरेख गुरकीरत सिंह व सुक्खा करते हैं। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पांच बदमाश डकैती के इरादे से पॉल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे। वहां सोए गुरकीरत सिंह ने आहट सुनकर इसकी सूचना मोबाइल से डेरे पर दे दी। डेरे से ग्रामीण फार्म पर पहुंच गए और मुठभेड़ हो गई। मौके से एक मस्कट, एक तमंचा और कई कारतूस व खोखा बरामद हुए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि डेरे पर ग्रामीणों से हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से उन्हीं का साथी मारा गया है। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें