पुरकाजी। कस्बे में एक कार्यक्रम में नगर चेयरमैन एवं भाकियू प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी ने 17 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले भाकियू के घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
जहीर फारूकी ने कहा कि सरकार लोगों में हिंदू मुस्लिम की खाई खोदकर नफरत पैदा कर जहर घोल रही है। दफ्तरों में कर्मचारी लोगों का आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। मिलों द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है, मगर सरकार इस ओर ध्यान न देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि मैंने एक तोप निकलवाकर उसे शहीद स्थल पर रखने की मांग की तो मेरे खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया। उसी दिन से मेरे द्वारा कस्बे में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को भाकियू की प्रशासन से आरपार की लड़ाई है। मांगेराम त्यागी, अफसर अली आदि ने भी विचार रखे। रियासत खलीफा, शाहनवाज खान, हाफिज मोहसिन, अकील खान, तौसीफ फारूकी, राजपाल, नौशाद सभासद, दीपू वर्मा सभासद, शाहनजर, शेरअली फरीदी, हारून फरीदी, सरताज फरीदी, शमीम अहमद, कामिल अहमद, मोहब्बत राठी, शाहलम, तौकीर आदि मौजूद रहे।