फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी समस्या बताएं, अधिकारी करेंगे समाधान : हरबंस सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापर उपचुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक हरबंस सिंह ब्रसकोन कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार चुनाव संपन्न कराना है। कर्मचारी अपने दायित्वों को अच्छे से निर्वहन करते हुए उप निर्वाचन को सफल कराए। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उच्च अधिकारियों को जानकारी दें, ताकि समय रहते हुए उसका निराकरण किया जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक हरबंस सिंह ब्रसकोन और व्यय प्रेक्षक के प्रसाद ने जिला पंचायत सभागार में प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एफएसटी और एसएसटी टीम सक्रिय रहते हुए दिए गए कार्यों का कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें। सी-विजिल, एफएसटी, एसएसटी की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रही है। व्यय प्रेक्षक ने व्यय लेखा टीम को निर्देश दिए की प्रत्याशियों का व्यय लेखा रजिस्टर बनाया जाए। पकड़ी जाने वाली अवैध सामग्री की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों को ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण प्रोजेक्ट के माध्यम से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें