फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, कानून की जानकारी पर जोर

विज्ञापन
जानसठ रोड पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अभिमुखीकरण कार्यक्रम में महिलापरक कानूनों की जानकारी देने के साथ महिला शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष फोकस रहा। कार्यक्रम में जिले के 600 ग्राम प्रधान और सचिव शामिल हुए।
विज्ञापन

जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम में अस्तित्व सामाजिक संस्था की निदेशक रेहाना अदीब के नेतृत्व में टीम द्वारा बेटियों के महत्व को दर्शाने के लिए गीत गाया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार ने बेटियों के लिए जो योजनाएं चलाई है, उनकी जानकारी गांव के सभी लोगों को होनी चाहिए। सीडीओ आलोक यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। ग्राम प्रधानों से फीडबैक भी लिया गया। रेहाना अदीब एवं शादाब द्वारा विभिन्न महिला संबंधी कानूनों एवं मुद्दों पर पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। समाज में विद्यमान घरेलू हिंसा को समाप्त करने तथा महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार के बारे में अवगत कराया गया। सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया कि महिला संबंधी मुद्दों पर चर्चा को ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाई जाए, जिसमें बाल विवाह की कुप्रथा को समूल नष्ट करने का प्रण भी लिया जाए।
अधिशासी अधिकारी जल निगम पीके अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के संबंध में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुशफेकीन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता ने भी विचार रखे।

जानसठ रोड पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ के कार्यक्रम का शुभारंभ करती डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें