फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य अभयदेव की पुण्य तिथि पर साधक नतमस्तक

विज्ञापन
चरथावल में आचार्य अभय देव की पुण्य तिथि पर गोष्ठी में मौजूद साधक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आचार्य अभयदेव का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आचार्य अभयदेव की पुण्यतिथि पर दूरदराज से आए साधकों ने भावपूर्ण स्मरण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य अभयदेव की योग विद्या से सरदार भगत सिंह भी अछूते नहीं थे। बापू सहित अनेक विभूतियों को उन्होंने वेदज्ञ वाणी से सम्मोहित कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को अभयदेव की 51 वीं पुण्यतिथि पर कस्बे एवं दूरदराज के अनुयायी अरविंद निकेतन आश्रम स्थित समाधि पर नतमस्तक हुए। आचार्य की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद ध्यान लगाया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने कहा कि महान योगी की यादों की विरासत और योग विद्या के अपार ज्ञान से यह पावन भूमि धन्य है। बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने योगी के अनूठे कार्यों और रचित साहित्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि वह महान देशभक्त थे। बालकृष्ण त्यागी की अध्यक्षता और अनुभव त्यागी के संचालन में स्वामी अग्नयानंदी, मीरा देवी, सदानंद त्यागी, अनुज गर्ग, धर्मपाल सिंह, कुशल पाल त्यागी, नंद किशोर, डॉ. धर्मपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। जसवीर त्यागी, शक्तिदेव त्यागी, मदन लाल, सोनू त्यागी, विकास कुमार, अशोक त्यागी, रेखा शर्मा, भारत भूषण, संजय त्यागी, पूर्व समिति सभापति प्रवीण कुमार, जयप्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें