मीरापुर में कड़ी धूप में खंभे पर चढ़कर विद्युत आपूर्ति ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संक्रमण के बीच निर्बाध आपूर्ति के लिए डटे हैं बिजली कर्मचारी
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच लोग अपने घरों में रह सकें इसके लिए विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली की सप्लाई सुचारु रखने के लिए दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं।
भाजपा नेता प्रद्युुम्न शर्मा ने कहा कि विद्युतकर्मी कड़ी धूप में अपनी जान की परवाह न कर खंभों पर चढ़कर फाल्ट दूर करते हैं, ताकि घर में मौजूद लोगों को बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से मिल सके। उधर, सब्जी व्यापारी रामकुमार सैनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जारी लॉकडाउन में जो भूमिका चिकित्साकर्मी और पुलिसकर्मी निभा रहे हैं, उतनी ही जिम्मेदारी बिजली कर्मचारी भी निभा रहे हैं। संकट की घड़ी में विद्युतकर्मियों के अथक प्रयासों से ही घरों को बिजली मिल पा रही है।