आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत निगम के शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी में केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। विद्युत निगम के अधिकारियों और कंपनी कर्मचारियों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके अलावा शिविर लगाकर ग्रामीणों की बिजली संबंधित समस्याओं का भी निराकरण कराया गया।
भाजपा नेता राजू अहलावत के आवास पर आयोजित शिविर में चेन्नई की लार्सन एडं टूर्बाे कंपनी इंचार्ज संदीप पहल ने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत खतौली विधानसभा में आठ बिजलीघरों के 41 फीडरों पर बिजली का कार्य कराया जाएगा। इसका प्रारंभ गांव भैंसी के किया जा रहा है। गांव में सवा करोड़ की लागत से बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
उन्होंने बताया कि जर्जर लाइन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही जंगल और घरेलू लाइन को अलग अलग किया जाएगा। इससे ओवरलोड की समस्या भी दूर होगी। वोल्टेज भी ठीक मिलेगी। एसडीओ विद्युत तेजवंत गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण समय से बिजली बिल जमा करें। कोई भी समस्या है तो कार्यालय में आकर संपर्क करें।
गांव में नारियल फोड़ कर केबल डालने का शुभारंभ राजू अहलावत, नीरज अहलावत, सुदेश शर्मा ने किया। इस दौरान जेई नरेश कुमार, जगमोहन पांडेय, अनुज, पूर्व प्रधान सुनील, बिजेंद्र, कृपाल सिंह, जसबीर चेयरमैन, विवेक, बिजेंद्र, अमित कुमार, पवित आदि मौजूद रहे।