फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एमडीए ने अवैध प्लाटिंग पर चलवाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। एमडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलवाई। इन स्थानों पर बनाए गए मकान स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। सचिव ने अवैध कालोनी की सूची तहसील में रजिस्ट्रार कार्यालय पर लगाए जाने के निर्देश दिए।

कस्बे में जीटी रोड, बुढ़ाना रोड, तहसील रोड, फलावदा रोड, मीरापुर रोड पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। मंगलवार को एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रवि शंकर की उपस्थित में एमडीए, तहसील, पीएसी, पुलिस की टीम ने हाईवे पर भंगेला के समीप स्थित दो अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा कर निर्माण ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा मढ़करीमपुर मार्ग, तिगाई, बुढ़ाना रोड पर रवापुरी स्कूल के सामने, तहसील मार्ग पर की जा रही अवैध निर्माण को जेसीबी से तुड़वा दिया। इन कॉलोनियों में बनाए गए रास्ते खुदवा दिए गए। जिन्होंने मकान बना लिए थे, उन्हें नोटिस जारी किए गए है।
एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने निर्देश दिए कि जो भी अवैध मार्केट बनी है, उन्हें चिह्नित कर सील की जाए। इसके अलावा अवैध कालोनियों पर बोर्ड लगा दिए जाए। अवैध कालोनियों के नाम एक बोर्ड पर लिखकर तहसील में रजिस्ट्रार कार्यालय पर लगाया जाए। इससे खरीदार को पता रहे कि कौन सी काॅलोनी अवैध है।
विज्ञापन

इस बड़ी कार्रवाई में एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रवि शंकर, नायाब तहसीलदार अर्जुन सिंह, एमडीए ईएक्सएन विनीत अग्रवाल, जेई राजीव कोहली, लेखपाल विपिन कुमार, अनिरुद्ध आदि मोजजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें