फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में हाइवे पर कार की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में हाईवे पर कार की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

तलहेडी बुजुर्ग (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर शनिवार की रात पैदल सड़क क्रास कर रहे बिजली मिस्त्री की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

गांव साखन खुर्द निवासी रामकुमार (45) पुत्र सुखदा बिजली उपकरणों की मरम्मत का कार्य करता था। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे रामकुमार देवबंद के पास स्थित मेघराजपुर गांव से काम खत्म कर गांव लौट रहा था। किसी वाहन से उतरकर जैसे ही रामकुमार सड़क क्रास करने लगा तो इसी दौरान देवबंद से सहारनपुर जा रही तेज गति की कार की वह चपेट में आ गया। इस हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया गया। रामकुमार की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामकुमार अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। उन्होंने बताया कि रामकुमार घर में अकेला ही कमाने वाला था। लेकिन अब उसकी मौत के बाद परिवार का पालन पोषण कैसे होगा, यही चिंता लोगों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें