मुजफ्फरनगर। दूसरे चरण में जिले के बॉर्डर वाले तीन इलाकों में चुनाव के चलते चौकसी रही। पुलिस ने सहारनपुर, बिजनौर और हरिद्वार जिले की सीमा के मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। शाम छह बजे तक जनपद की सीमा के आसपास के शराब की दुकानों को भी बंद रखा गया।
उत्तराखंड में मतदान होने के कारण सोमवार को पुरकाजी में पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तराखंड से आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग भी कराई गई। आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया। इसके अलावा थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क, अस्पताल चौराहा, अंसारी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, वहलना चौक और सुजडू चुंगी क्षेत्र में चेकिंग की गई। इसके अलावा जानसठ अड्डा, द्वारिकापुरी मोड, भोपा बस स्टैंड, गंाधी कॉलोनी, सरवट रोड आदि कई स्थानो पर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया।
मतदान पर रही लोगों की नजर
पड़ोसी जिले बिजनौर और सहारनपुर में चल रहे मतदान पर लोगों की नजर रही। परिचितों से मतदान और रुझान की लोग जानकारी लेते रहे। सहारनपुर और बिजनौर में मतदान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ी। समर्थकों ने अपने-अपने राजनीतिक दलों का गुणाभाग किया।