फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क योग साधना केंद्र की चुनाव प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क योग साधना केंद्र की चुनाव प्रक्रिया संपन्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के नि:शुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में पंचवर्षीय चुनाव प्रक्रिया संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि किसी भी संगठन की उन्नति में उसके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कुशलता व निष्ठा का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के दक्षिणी और पश्चिमी भाग के कुशल व योग्य पदाधिकारियों का पांच साल के लिए चयन किया गया। सर्वसम्मति से पूर्वी क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रधान राजमोहन गुप्ता व क्षेत्रीय मंत्री राम कुमार राठी तथा पश्चिमी क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी व क्षेत्रीय मंत्री तेजपाल सिंह को चुना गया। इसी प्रकार जिला प्रधान राजसिह पुंडीर व जिला मंत्री योगेश्वर दयाल तथा जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार को चुना गया। इस अवसर पर चयनित सभी पदाधिकारियों ने मानव कल्याण के लिए योग को घर -घर में नि:शुल्क पहुंचाने का संस्थान का संकल्प दोहराया। उन्होंने योग के इस ईश्वरीय कार्य को तन,मन व धन से अपनी पूर्ण क्षमता से आपसी तालमेल के साथ करने का निश्चय किया। मुख्य रूप से यज्ञदत्त आर्य, कुलदीप अरोरा,वीर सिंह ,अंकुर मान, अमित कुमार, अशोक कुमार ,विपिन कुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें