फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साखन खुर्द में बुजुर्ग महिला की घर में ही गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साखन खुर्द में बुजुर्ग महिला की घर में ही गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। साखन खुर्द गांव में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव मकान की छत पर बने कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। घर से 27 हजार रुपये की नगदी भी गायब हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
साखन खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय सुखबीर सिंह की पत्नी सविता सैनी (55) का शव सोमवार को घर में ही ऊपरी हिस्से में बने कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। गले पर निशान को देखकर प्रतीत हो रहा था कि गला दबाकर हत्या की गई है। सविता की कमर पर घसीटे जाने जैसे निशान भी थे और सिर के कुछ बाल भी टूटे हुए थे। सुबह करीब 7.15 बजे सविता के बेटे घर पहुंचे तो उन्हें वह मृत मिलीं। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के छोटे बेटे विनीत सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान शिवचरण ने बताया कि सविता के पति सुखबीर की करीब छह माह पूर्व टीबी के चलते मौत हो गई थी। दोनों बेटे विनीत और बिट्टू हलवाई का कार्य करते हैं। दोनों रविवार रात किसी जन्मदिन कार्यक्रम में गए हुए थे। सुबह लौटने पर उन्हें इसके बारे में पता चला। सविता छोटे बेटे विनीत के साथ रहती थीं, जबकि बड़ा बेटा बिट्टू पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। शिवचरण के मुताबिक, पता यह भी चला है कि विनीत ने अपनी मां को 27 हजार रुपये रखने के लिए दिए थे, जो घर में नहीं मिले। वहीं, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें