फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में वृद्ध महिला घायल, तीन लाख रुपये से भरा थैला गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। तहसील गेट के सामने पानीपत खटीमा हाईवे पर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच महिला का थैला गायब हो गया, जिसमें मोबाइल और तीन लाख रुपये रखे हुए थे। घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
भोपा निवासी शहीदा बेगम (67) पत्नी इकबाल शुक्रवार को अपने पुत्र शहजाद के साथ तहसील में प्लॉट का बैनामा कराने आई थी। दोपहर के बाद करीब तीन बजे वह तीन लाख रुपये से भरा थैला लेकर तहसील में रजिस्ट्री कराने जा रही थी। जैसे ही वह तहसील गेट के सामने पानीपत खटीमा हाईवे पार करने लगी, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला के सड़क पर गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने महिला का रुपयों से भरा थैला उठा लिया। थैले में तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन था।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी थैला नहीं मिला। गंभीर हालत के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि हादसे में महिला घायल हो गई थी। उसका रुपयों से भरा थैला और मोबाइल फोन नहीं मिला है। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस कार चालक और रुपयों को तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें