फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पोती को गोद में लेकर सीढ़ियों से उतर रहे बुजुर्ग की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। गांव सैदपुराखुर्द में सीढ़ियों से गिरने के बाद 75 वर्षीय अनवर की मौत हो गई। वहीं हादसे में उनकी एक वर्षीय पोती लिखत भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे अनवर अपनी पोती को गोद में लेकर घर की छत से सीढ़ियों के रास्ते नीचे आ रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों से उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। अनवर बच्ची समेत सीढ़ियों पर लुढ़कते हुए नीचे जा गिरे। गिरने के दौरान सीढ़ी की नुकीली कन्नी अनवर की छाती में घुस गई। उनकी पसली भी टूट गई और पसली का हिस्सा फेफड़े में जा घुसा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। गोद में मौजूद एक वर्षीय बच्ची लिखत के कूल्हे की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने अनवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल बच्ची का उपचार चल रहा है।
मृतक अनवर के चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं, जो सभी विवाहित हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें