फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में व्यवसायी की मौत

Sun, 07 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मीरापुर। मीरापुर-जानसठ मार्ग के चुड़ियाला मोड़ पर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार चालक  पेट्रोल पम्प मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर के नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी दिनेश राठी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेडा स्थित अपने पेट्रोल पम्प की ओर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान जब दिनेश राठी जानसठ-मीरापुर मार्ग के चुड़ियाला मोड़ पर पहुंचा तो बिजनौर की ओर से चावल से लदे एक ट्रक ने उनकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में कार चला रहे दिनेश राठी (50) गम्भीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिये जानसठ भेजा, मगर रास्ते में ही दिनेश राठी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया     गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र सागर राठी ने  दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक चालक महेन्द्र सिंह पुत्र पीतराम निवासी गांव संडवा थाना तौसाम, जिला-भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पेट्रोल पंप मालिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर शाम गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार        किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें