फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दौड़ लगाते आठ युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हिंडन नदी पुल के निकट शुक्रवार तड़के दौड़ लगा रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ युवक घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को राहगीरों ने पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तितावी व आसपास गांवों के युुवक सेना व पुलिस भर्ती की तैयारियों के लिए रोजाना तड़के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दौड़ लगाते हैं। शुक्रवार तड़के भी 20 से अधिक युवक सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान हिंडन नदी पुल के निकट मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दौड़ लगा रहे युवकों को टक्कर मार दी। आठ युवक कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भागने लगा, जिसे राहगीरों ने पीछा कर धौलरा बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल युवकों को पीएचसी पहुंचाया और आरोपी कार चालक शिवकुमार निवासी गांव ब्याना, थाना इंद्री करनाल, हरियाणा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें