फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर क्षेत्र से एक पखवाड़े में आठ लड़कियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर क्षेत्र से एक पखवाड़े में आठ लड़कियां लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े में आठ किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। इस अवधि में दो सगी बहनों के साथ ही तीन मौसेरी बहनें और दो अलग-अलग वर्ग की किशोरियां भी लापता हो चुकीं हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू के मोहल्ला निवासी तीन नाबालिग मौसेरी बहनें करीब एक पखवाड़े पूर्व रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन संदिग्ध हालात में न तो रिश्तेदारी में पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरियों का सुराग न लगने पर शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इन बहनों की तलाश कर ही रही थी कि मोहल्ला दक्षिणी खालापार क्षेत्र से दो नाबालिग सगी बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। परिजन दोनों बहनों की गुमशुदगी तहरीर लेकर थाने पहुंचे, लेकिन बाद में बिना किसी कार्रवाई के घर लौट गए। इसके बाद शहर के मिमलाना रोड क्षेत्र से दो अलग-अलग वर्ग की नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे धर्मांतरण के प्रयास का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिन थाने में हंगामा किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश में कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उनका अब तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, शहर के मोहल्ला खालापार से भी एक किशोरी तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों द्वारा इस किशोरी के भी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि शहर क्षेत्र से लापता हुई सभी किशोरियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें