फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल से नहीं लौटे 12 कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरोल पर रिहा हुए 12 कैदी नहीं लौटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते जेल से पैरोल पर छोड़े गए 41 कैदियों में से 12 कैदी नहीं लौटे है। इनमें जनपद के अलावा शामली और सहारनपुर के निवासी भी कैदी शामिल हैं। उनके लौटने की अवधि पूरी हो चुकी है। अब पुलिस इन्हें तलाशने में लगी है।
कोरोना के चलते जेल में कैदियों और बंदियों का भार कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सात साल तक की सजा पाने वाले मामले में बंद कैदियों को आठ सप्ताह के पैरोल पर छोड़ने के आदेश दिए थे। जिला कारागार में निरुद्ध 41 कैदियों को भी आठ सप्ताह के पैरोल पर रिहा किया गया था। इसी बीच कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही कैदियों की पैरोल की अवधि भी बढ़ती चली गई। अब यह अवधि 16 नवंबर को पूरी हो चुकी है। जेल प्रशासन की ओर से सभी कैदियों को पत्र भेज कर वापस जेल में आने को कहा गया था, मगर अभी तक 12 कैदी नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कैदी ही लौटे, 26 जमानत पर रिहा
जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि पैरोल पर छोड़े गए 41 कैदियों में से तीन कैदी ही लौट कर आए हैं, जबकि एक कैदी को कुछ समय पहले न्यायालय से जमानत मिलने पर रिहाई मिल गई थी। बाकी 37 कैदी बचे थे। इनमें से दो दिन पहले 25 और कैदियों को जमानत मिल गई है। अब 12 कैदी बचे हैं, जो वापस नहीं आए है। इन्हें तलाशने के लिए डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा है। पुलिस अब इन्हें तलाश रही है।
इन कैदियों की है तलाश
1.विपिन उर्फ कल्लू, निवासी बिरालसी, चरथावल
2.संजू निवासी बिरालसी, चरथावल
3.शेरखान निवासी कुटेसरा, चरथावल
4.सचिन निवासी गांव सफीपुर, बुढ़ाना
5.महेंद्र निवासी बसेड़ा, छपार
6.संजय निवासी मंधेडा, शाहपुर
7. संतलाल निवासी मंधेड़ा, शाहपुर
8.सर्वेश उर्फ शेरु निवासी अजमतगढ़, मंसूरपुर
9.राशिद निवासी दभेड़ी खुर्द, थाना कैराना, जिला शामली
10.इकराम निवासी दभेड़ी खुर्द, कैराना, जिला शामली
11. दिलशाद निवासी गोगवान, कैराना, जिला शामली
12. महक सिंह निवासी खारीबात, नकुड़, जिला सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें