फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत आठ आरोपी दोषमुक्त

Sat, 15 Nov 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या के बाद हुए बवाल के मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत आठ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन

खुब्बापुर गांव में 27 सितंबर 2012 को भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता शोक प्रकट करने के लिए 29 सितंबर को खुब्बापुर गए थे। इसी दौरान गांव में तोड़फोड़ की गई। गांव के काला की तहरीर पर पूर्व विधायक मलिक समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
शुक्रवार को आरोपी मलिक के अलावा हरिओम, दीपक, जयप्रकाश, सतीश, ओमवीर, टीनू और अरविंद अदालत में पेश हुए। साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया।
विज्ञापन

-
तस्दीक नहीं हो पाए थे दो आरोपी
दो आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई, जबकि नामजद दो आरोपी तस्दीक ही नहीं हो पाए थे। करीब 13 साल तक मामले की सुनवाई चली। पूर्व विधायक का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें