फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर आया ईद का चांद

विज्ञापन
चांद के दीदार...मुजफ्फरनगर में कुछ इस तरह नजर आया ईद का चांद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नजर आया ईद का चांद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को ईद का चांद नजर आते ही मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। वर्षों बाद लोग ईद के चांद का दीदार कर सके। हालांकि चांद कुछ देर ही नजर आया और फिर बादलों में छिप गया। खासतौर से बच्चे इस दृश्य को देखकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

चांद रात में ईद के चांद के दीदार की हर किसी की तमन्ना रहती है। बीते कई वर्षों से स्थानीय लोग चांद का दीदार नहीं कर पाते थे। हिलाल कमेटी की घोषणा के बाद ईद मना ली जाती थी। इस बार मुजफ्फरनगर के लोग भी चांद देख पाए। खासतौर पर बच्चों के लिए यह अनुभव बेहद उत्साहजनक रहा। मोहल्ला खालापार निवासी शाकिब ने अपने घर की छत से बच्चों के साथ चांद के दीदार किए। उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद ईद का चांद अपनी छत से देख पाए हैं। हो सकता है कि ऊंची इमारतों से चांद नजर आ जाता हो। मोहम्मद अरमान, शाहनवाज एवं शकील अहमद का कहना है कि लॉकडाउन के चलते प्रदूषण कम हुआ है। इस कारण ईद का चांद साफ नजर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें