फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों और घरों में अदा की गई ईद की नमाज

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोविड प्रोटोकोल के चलते बकरीद पर सूना पडा ईदगाह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मस्जिदों और घरों में अदा की गई ईद की नमाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों और घरों में ही नमाज अदा की गई। ईदगाह पर इस बार भी नमाज पर प्रतिबंध रहा। नतीजतन ईदगाह पर ताला लगा रहा तथा पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद सभी मुस्लिमों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की। इसके बाद कुर्बानी की रस्म पूरी की गई।
कोरोना महामारी के चलते बकरीद का पर्व इस बार भी सोशल डिस्टेसिंग के साथ मनाया गया। ईदगाह पर प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नमाज की अनुमति नहीं दी। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव सुबह ईदगाह पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहर में भ्रमण किया। सुबह आठ बजे से पहले ही लोगों ने घरों और शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में नमाज के बाद देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म पूरी की गई। खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं दी गई। शहर के खालापार, लद्दावाला, किदवईनगर, हौज वाली मस्जिद, सरवट, महमूदनगर आदि मुस्लिम बस्तियों में पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा पर गले मिलकर बधाई देते बच्चें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के ईदगाह पर तैनात पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा पर्व के मददेनजर ईदगाह का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें