फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन नदी को पुनर्जीवित करने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
नागिन नदी को पुनर्जीवित करने की कवायद
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान गांव अंतवाड़ा स्थित नागिन नदी के उद्गम स्थल पर पौधरोपण कर नदी को पुनर्जीवित करने की कवायद की गई। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत नोएडा अथॉरिटी की सीईओ तथा जिले की नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ मिलकर गांव गंगधाड़ी स्थित गणेश विहार के तालाब के किनारे पौधरोपण किया। उधर, विधायक विक्रम सैनी व बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने गांव अंतवाड़ा स्थित नागिन नदी के उद्गम स्थल के निकट पौधरोपण किया। वहीं, कोतवाली परिसर में भी विधायक विक्रम सैनी ने पौधरोपण करते हुए वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया। इनके अलावा सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, डीएफओ सूरज कुमार, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी, ग्राम प्रधान पंकज कुमार, सचिव केपी सिंह, मनोज चौहान, राहुल तोमर, प्रमोद कुमार व डॉ जयपाल सिंह ने भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अपर जिला सहकारी अधिकारी अजय कुमार, सभापति किसान सेवा सहकारी समिति पमनावली सुभाष सिंह व समिति के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने भी पौधरोपण किया। देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह सैनी, सागर कुशवाहा, ठाकुर अशोक कुमार सिंह, विकास गोयल, संजू, सौरभ शर्मा, यशपाल सिंह और चरण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें