फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास बनाने के विरोध में शिक्षण संस्थाएं और बाजार बंद कराए

Tue, 22 Jan 2019 12:09 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते सांसद डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में बाईपास बनाने के विरोध में नगर के लोगों ने सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करा दिया। व्यापारियों की ओर से पूर्ण रुप से बाजार बंद कर दिया गया। एकजुट होकर सभी सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी। सांसद ने कस्बे के बीच से ही हाईवे निकलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सांसद ने चेयरमैन सहित 11 लोगों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग का बाहर की ओर से बाईपास निकालने के विरोध में पिछले पांच दिनों से नगर के लोग आंदोलनरत हैं। तीन दिनों से धरना देकर भूख हड़ताल पर व्यापारी और चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में बैठे थे। सोमवार को इस आंदोलन को उग्र बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कस्बे के समस्त शिक्षण संस्थान व बाजार पूर्ण रुप से बंदकर सड़कों पर उतरकर मानव शृंखला बनाई और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पानीपत खटीमा राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी गई। दोपहर बाद धरने पर विधायक विक्रम सैनी ने हाईवे को कस्बे के बीच से ही गुजरने का आश्वासन दिया। भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को आंदोलन में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। धरने पर बैठे लोगों ने सांसद को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


शाम पांच बजे सांसद डा. संजीव बालियान धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सांसद से कस्बे के भीतर से ही हाईवे निकलवाने की मांग की। सांसद ने दो पत्र दिखाते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कस्बे से ही राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग कस्बे से ही गुजर कर निकाला जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि सरकार द्वारा राजपत्र जानसठ से ही राष्ट्रीय राजमार्ग होकर गुजरने का जारी हुआ था। उसके बाद भी जानसठ से बाईपास निकालने का कुछ लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन को लेकर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम विजय कुमार, सीओ सोमेंद्र नेगी सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

धरने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,  जिला महामंत्री हरीश अहलावत, अब्बास अली खां, मंगल सिंह गुर्जर, अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, सुनील कश्यप, विभासिंह, हसन हैदर जैदी, अब्दुल्लाह कुरैशी, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, मोहम्मद आबिद, सुरेंद्र बंसल, रेशू गोयल, ब्रजेश रस्तोगी, सोनू लाला, राजीव गुप्ता, रियासत, सिकंदर जैदी, प्रवीन तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें