फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंग्रेजी विषय में लिखकर करें तैयारी, गलतियों का होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 20 फरवरी को प्रस्तावित है। छात्र अब समय का पूरा सदुपयोग करें। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में लिखकर तैयारी करें। इससे गलतियों और हैंडराइटिंग में सुधार होगा। परीक्षा नजदीक आने को तनाव का कारण न बनाएं बल्कि उत्साह और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें। जवाहर नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रामपुरी की शिक्षिका मनु राधा ने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अंग्रेजी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए पाठ्यक्रम को चार प्रमुख वर्गों रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर, और लिटरेचर में विभाजित करके अध्ययन करें। प्रोज में दि लास्ट लेसन, लॉस्ट स्प्रिंग, डीप वॉटर, दि रेटट्रेप की गंभीरता के साथ तैयारी करें।
पोएट्री में माई मदर, ए थिंक ऑफ ब्यूटी, कीपिंग क्वाइट, आंट जेनिफरर्स टाइगर के अर्थ को समझकर तैयार करें। पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें, ग्रामर के नियमों को समझें और राइटिंग के लिए नियमित लेखन का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं का ध्यान रखें
- अंग्रेजी विषय के गद्य और पद्य के अध्यायों को रटने के बजाए समझें।
- सेंट्रल आइडिया और चरित्र चित्रण पर ध्यान केंद्रित करें।
- अंग्रेजी व्याकरण खंड में नरेशन, सिंथेसिस, ट्रांसफॉर्मेशन, सिंटैक्स और शब्दावली का अभ्यास करें।
- आर्टिकल और लेटर राइटिंग के प्रारूप को समझें। 10-15 महत्वपूर्ण विषयों पर लिखकर अभ्यास करें।
- स्पेलिंग और ग्रामर की शुद्धता का ध्यान रखें।
- कविताओं के सेंट्रल आइडिया को याद करें और महत्वपूर्ण चरित्र-चित्रण का अभ्यास करें।
- परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहें और पर्याप्त नींद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें