मुजफ्फरनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को शहर के कई प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने राणा हाउस और शाह टाइम्स के कार्यालयों सहित कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और टीमों ने घेराबंदी कर ली है।
सुबह के समय ईडी की टीम मेरठ रोड पर राणा हाउस पर पहुंची और वहां डेरा डाल लिया। इसके बाद शाह टाइम्स पर भी टीम पहुंची। इसके अलावा भी नगर में तीन स्थानों पर छापेमारी चल रही है। पुख्ता तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि मामला मनी लॉन्ड्रिंग ओर जीएसटी चोरी से जुड़ा हुआ है।