गूंजे देश भक्ति के तराने, इमारतें सजी
मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त को लेकर संपूर्ण शहर का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया है। शहर के चौराहों और मार्गों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। शहर के सभी मुख्य चौराहों और मार्गों को रंग बिरंगी और तिरंगा लाइटों से रोशन किया गया है। सरकारी इमारतों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। शहर में महापुरुषों की प्रतिमाएं जगमगा रही हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर आज शहर समेत पूरे जिले में शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि कोरोना काल के चलते सामूहिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रोग्राम, दौड़, प्रभात फेरी आदि नहीं होंगे। राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों में उमंग, उत्साह है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत गीतों के माध्यम से देशभक्ति का माहौल बनाया गया। शहर के मुख्य मार्गो पर नगर पालिका ने तिरंगा लाइटें लगा दी हैं, जिससे पूरा शहर जगमग हो रहा है। सभी सरकारी भवनों, दफ्तरों को भी रंगीन रोशनी से सजाया गया है। महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं को भी विशेष रोशनी से सजाया गया ।
शहीद स्मारक पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। नुमाइश पंडाल स्थित शहीद स्मारक पर देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डीएम सेल्वा कुमारी जे, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल शामिल रहीं। पुष्प चक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया। श्रद्धांजलि देने वाले अन्य लोगों में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम अजय अंबष्ट, नगरपालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी, अभिषेक अग्रवाल मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर लाइटों से सजाया गयी शहीद की प्रतिमा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से जगमगाता नगर पलिका का भवन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से जगमगाता डॉ भीमराव अम्बेडर की प्रतिमा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से जगमगाता जिलाधिकारी कार्यालय।- फोटो : MUZAFFARNAGAR