फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र तुषार ने बनाया लाल किले का मॉडल

विज्ञापन
छात्र तुषार ने बनाया लाल किला का मॉडल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के छात्र तुषार शर्मा ने अखबारों से श्रीराम मंदिर के बाद अब स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला और इंडिया गेट का मॉडल बनाया है। अब वह राष्ट्रपति भवन का मॉडल बनाना चाहता है। तुषार की हसरत है कि वह अपनी कला को एक बार पीएम मोदी को दिखाए।
विज्ञापन

शहर की गांधी कालोनी लाल बाग निवासी कारोबारी जितेंद्र शर्मा के बेटे तुषार ने लॉकडाउन को अवसर में बदला है। उसने लॉकडाउन में खाली बैठे रहने के बजाए कुछ नया करने और सीखने की सोची। यू ट्यबू के जरिए उसने अखबारों से स्वेटर बुनने वाले सलाई और फेवीकॉल से पहले बाइक बनाई। इसके बाद ई-रिक्शा, स्कूटर आदि मॉडल बनाए। पीआर पब्लिक स्कूल से इसी वर्ष इंटर पास करने वाले तुषार ने राम मंदिर का मॉडल बनाने का निर्णय लिया। अखबारों से ही उसने दस दिनों की कड़ी मेहनत के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद वह बीते दस दिनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला और इंडिया गेट का मॉडल बनाने में लगा था, जिसे उसने पूरा कर लिया है। पिता जितेंद्र के अलावा मां ज्योति, बहन दीक्षा और भाई ऋषभ शर्मा ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें