फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुबह की सैर पर निकली महिलाओं से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुबह घूमने जा रही दो महिलाओं के कानों के कुंडल लूट लिए। गले की ताबीज तोड़ ली। पुलिस ने घायल महिलाओं को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी महिला शबनम पत्नी नदीम और आसमां पत्नी मोहम्मद हसन सुबह रजबहे के किनारे वाली पटरी पर घूमने के लिए गई थी।
कसेरवा व दभेड़ी गांव के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे की नोक पर बदमाशों ने दोनों महिलाओं के सोने के कानों के कुंडल छी लिए। साथ ही सोने की गले की ताबीज लूट ली। कानों के कुडल नोचने से दोनों महिलाएं कान फटने के कारण घायल हो गईं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीर व ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिलाओं को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। घटना की तहरीर परिवार के ही साजिद ने बुढ़ाना कोतवाली में दी है। साजिद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें