फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्ट पेपर से भरे डीसीएम में लगी आग

विज्ञापन
बुढ़ाना में आग लगने से डीसीएम में भरा डस्ट पेपर जलकर हुआ राख। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डस्ट पेपर से लदी गाड़ी में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। देर रात कस्बे के महावीर तिराहे पर पेपर से भरे डीसीएम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझ़ाने का प्रयास किया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिहार प्रदेश के नालंदा निवासी शंकर डीसीएम में डस्ट पेपर लेकर दिल्ली के बवाना से मुजफ्फरनगर के शाकुंभरी पेपर मिल जा रहा था। रविवार को देर रात डीसीएम चालक महावीर तिराहे पर गाड़ी खड़ी करके दुकान पर चाय पीने लगा। इसी दौरान अचानक डीसीएम में भरे डस्ट पेपर में आग लग गई। देखते ही देखते पेपर से आग की लपटें निकलने लगी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझ़ाने का प्रयास किया। उधर फायर बिग्रेड़ की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड़ के कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। डीसीएम जलने से बच गयी। डीजल का टैंक व इंजन आग पकड़ लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेपर में आग लगने के कारणों का पता नही चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें