फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये का लालच देकर कुकर्म

Sun, 19 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दस रुपयों का लालच देकर अधेड़ ने पांच साल के बालक के साथ कुकर्म कर डाला। बालक को बदहवास हालत में खेत पर पड़ा मिला। उपचार के बाद पीड़ित ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी । पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने आरोेपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर के समय गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति उसके घर पर पहुंचा ओर बालक को 10 रुपये का लालच देकर खेत की ओर ले गया । बालक के पिता के अनुसार उसने खेत पर बालक के साथ कुकर्म किया और उसे खून से लथपथ बदहवास अवस्था में खेत पर ही छोड़कर फरार हो गया।

खेत पर काम करने गए लोगों की नजर बालक पर गई तो उन्होंने बालक को पहचानने के बाद घर पर सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने बालक को गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार कराया। बालक ने होश में आने के बाद पूरी घटना अपने पिता को बताई। पिता ने बालक की चिकित्सा कराने के बाद अधेेड़ को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बालक के साथ कुकर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें